- Hindi News
- कन्या भ्रूण हत्या को लेकर कॉलेज में वार्ता
कन्या भ्रूण हत्या को लेकर कॉलेज में वार्ता
बांसवाड़ा। राष्ट्रीयसेवा योजना के तहत राजकीय गोविंद गुरु कॉलेज में महिला अध्ययन केंद्र की ओर से कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम को लेकर वार्ता हुई। सीएमएचओ डॉ. एचएल तााबियार ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या बंद नहीं होती है तो इसके विनाशकारी परिणाम आने संभावित हैं। चिकित्सा विभाग के हरिकांत शर्मा ने कहा कि नई पीढ़ी के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या को रोकने का प्रयास चिकित्सा विभाग लगातार कर रहा है। इस मौके पर एनएसएस की प्रभारी डॉ. किरण पूनिया ने आह्वान किया कि इसे हमारा धर्म मानकर रोकने की दिशा में पहल करनी चाहिए। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दर्शन अछपाल ने इसे समय की जरूरत बताया।