- Hindi News
- सात अक्टूबर तक भरे जाएंगे छात्रवृत्ति फार्म
सात अक्टूबर तक भरे जाएंगे छात्रवृत्ति फार्म
बांसवाड़ा| कक्षा11 से ऊपर की कक्षाओं में अध्ययनरत अल्पसंख्यक विद्यार्थी अब 7 अक्टूबर तक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन फार्म विभागीय पोर्टल पर भर सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भैरूलाल भांड ने बताया कि मुस्लिम, जैन, सिक्ख, ईसाई, पारसी, बौद्ध समुदाय के जिन विद्यार्थियों ने अंतिम परीक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं और परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम है, वे ही इसके पात्र होंगे। संस्थाओं का भी पोर्टल पर पंजीयन आवश्यक है अन्यथा आवेदन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाएगी। प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन फार्म की हार्ड कॉपी के साथ फोटो, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, फीस की मूल रसीद, बैंक पासबुक की फोटो प्रति संलग्न करनी होगी। फार्म संस्था के माध्यम से ही कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में उच्च माध्यमिक, बीए, बी कॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम, बीसीए, बीएड, बीसीए, जीएनएम, एएनएम एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स, पोलीटेक्निक, आईटीआई के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।