पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुर्वेद अस्पताल में चिकित्सा शिविर कल से

आयुर्वेद अस्पताल में चिकित्सा शिविर कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| राजकीयजिला आयुर्वेद अस्पताल द्वारा 21 से 23 सितंबर तक तीन दिवसीय विशिष्ट चिकित्सा शिविर का आयोजन रखा गया है। चिकित्सा अधिकारी हेमकन्या भट्ट ने बताया कि तीनों दिन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित आयुर्वेद अस्पताल में शिविर का समय सुबह 8 से 12 बजे रहेगा। जिसके लिए 19 अौर 20 सितंबर को पंजीयन करवाना सुविधाजनक रहेगा। शेष दिवसों में तत्काल पंजीयन की सुविधा रहेगी। शिविर में मौसमी बीमारियों के निवारण के लिए विशिष्ट काढ़ा पिलाया जाएगा। शिविर में मोटापा, मधुमेह, जोड़ों का दर्द, सर्वायकल थायराइड,चर्म रोग, एलर्जी, सोरायसिस, पेट के राेग गैस कब्ज बीपी अपच अजीर्ण-स्नायु-लकवा रोग, नाक-कान-गला रोेगों का उपचार किया जाएगा। साथ ही शारीरिक, मानसिक, अनिंद्रा, स्मृति भ्रंश, अपस्मार आदि रोगों का नि:शुल्क निदान किया जाएगा।