पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरदार पटेल पार्क का नक्शा तलब किया

सरदार पटेल पार्क का नक्शा तलब किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| सरदारवल्लभभाई पटेल पार्क की भूमि पर अवैध टैक्सी स्टैंड के लिए गैर कानूनी ढंग से भूमि का कब्जा देने की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी एसई से कलेक्टर ने पार्क का नक्शा तलब किया है। उन्होंने गोपीराम अग्रवाल की शिकायत पर जांच के अनुरोध का जिक्र करते हुए एसई पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा कि वे सरदार पटेल पार्क की निर्मित की गई चारदीवारी, मानचित्र और चारों दिशाओं का नाप अंकित कर कार्यालय को अवगत करवाएं। वहीं, दूसरी ओर नगर परिषद के लोक सूचना अधिकारी ने गोपीराम अग्रवाल को लिखे पत्र में बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन, नगर परिषद सभापति, स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार मौके पर पार्क की सीमा निर्धारित कर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पार्क का नक्शा पहले सार्वजनिक निर्माण विभाग ने बनवाकर पार्क का निर्माण किया गया था।