पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में भामाशाह योजना के कार्ड बनवाने वालों का हुजूम

शिविर में भामाशाह योजना के कार्ड बनवाने वालों का हुजूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार की ओर से ग्राम पंचायतों में भामाशाह योजना के लिए शिविराें का आयोजन किया जा रहा है। गांवों में आयोजित शिविरों में कर्मचारियों की कमी के कारण लोगों के काम समय पर नहीं हाे रहे हैं, ऐसे में कई पंचायतों में शिविरों की अवधि बढ़ा दी है।

शुक्रवार को पंचायत समिति छोटी सरवन की ग्राम पंचायत दानपुर में भामाशाह योजना के लिए शिविर का आयोजन किया गया। सूचना सहायक मनीष शर्मा और संगणक मुकेश चौधरी ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में शुक्रवार को 315 आधारकार्ड, 300 महिला मुखिया और 1130 परिवारों का पंजीयन किया गया। बांसवाड़ा एसडीएम रुक्मणी रियार सिहाग (आईएएस) ने भामाशाह शिविर का अवलोकन किया और ग्रामीणों को समय पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर शिविर की अवधि शनिवार तक के लिए बढ़ाने को कहा। इस अवसर पर तहसीलदार एसएस सालवी, सरपंच शंकरलाल मईड़ा, पंचायत समिति सदस्य फिराेज खान, सचिव श्यामलाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

बैंक खाते खुलवाने वालों का तांता

चिडिय़ावासा. ग्राम पंचायत चिड़ियावासा में शुक्रवार को भामाशाह योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़गांव बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक के मैनेजर भरतभूषण दोसी ने ग्रामीणों को जमा, लोन और बचत योजना संबंधी जानकारी दी। शिविर में पहले दिन 200 खाते खोले गए। कार्यक्रम में रोजगार सहायक कल्पेश शुक्ला, फूलशंकर, लैम्पस व्यवस्थापक परीक्षित सिंह झाला, कुसुम निनामा ने भी सहयोग किया।

शिविर में दी बैंकिंग योजनाओं की जानकारी

गनोड़ा. ग्राम पंचायत मोटागांव में चल रहे भामाशाह शिविर में दूसरे दिन भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड और बैंक खाते खुलवाने के लिए लोगों का तांता लग गया। शिविर प्रभारी तहसीलदार तखतसिंह चुंडावत और बीडीओ सीएल मीणा ने बताया कि शुक्रवार को शिविर में 195 भामाशाह कार्ड, 200 बैंक खाते और 180 आधार कार्ड बनाए गए। शिविर शनिवार को लगेगा।

दानपुर पंचायत भवन में भामाशाह शिविर में ग्रामीणों से जानकारी लेतीं एसडीओ।