अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस कल मनाया जाएगा
बांसवाड़ा| राजस्थानपेंशनर समाज द्वारा बुधवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस मनाया जाएगा। अध्यक्ष फजले हुसैन टी जेताजी ने बताया कि बुधवार सुबह 9.30 बजे जिला परिषद सभागार में जिला प्रशासन सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा सम्मान समारोह रखा है। इसमें राज्य सरकार द्वारा वृद्धजनों के लिए जारी की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही महात्मा गांधी अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों की सेहत जांच रोडवेज डिपो पर स्मार्ट कार्ड बनवाए जाएंगे।