पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमारे सुधरने पर दिखेगा सुधार

हमारे सुधरने पर दिखेगा सुधार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। सरकार की व्यवस्थाओं में सुधार तभी हो सकता है, जब हम अपनी आदतों में सुधार करें और व्यवस्थाओं में सरकार प्रशासन का सहयोग करें। जनसहयोग मिलने पर ही जनप्रतिनिधि सही ढंग से कार्य कर सकता है।
शहर मोहल्ले में विकास और व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर व्यक्तिगत रूप से सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया ने ये विचार रूबरू कार्यक्रम के दौरान जाहिर किए।
उन्होंने कहा कि कचरा डालने की व्यवस्था होने के बाद भी इधर-उधर कचरा डालकर गंदगी हम फैलाते हैं, फिर इसके लिए सफाईकर्मी पर सही काम नहीं करने का दोष लगाते हैं। नल से पानी व्यर्थ बह रहा हो तो हम उसे बंद करने तक की जहमत नहीं उठाते और बाद में पानी की कमी का रोना रोते हैं।
प्रदेश में पॉलीथिन पर पाबंदी है, फिर भी धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रही है। सरकार ने तो पाबंदी लगाकर अपना काम कर दिया, लेकिन हम जागरूक नहीं है। रूबरू जैसे कार्यक्रमों से जागरुकता आई है। ऐसे कार्यक्रम नियमित होने चाहिए।