- Hindi News
- लोधा स्कूल में खेलकूद और सांस्कृतिक स्पर्धा शुरू
लोधा स्कूल में खेलकूद और सांस्कृतिक स्पर्धा शुरू
बांसवाड़ा| राजकीयमाध्यमिक विद्यालय लोधा में 59वीं माध्यमिक शिक्षा विभागीय विद्यालयों की जिला स्तरीय साहित्यिक-सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को सुबह से शुरू हो गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शुभारंभ समारोह को मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद मानशंकर निनामा ने विद्यार्थियों का आह्वान किया है कि वे पढ़ाई के साथ साथ खेलों के माध्यम से अपने जीवन को संवारे और अपना क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के खिलाडिय़ों ने समय समय पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की हैं। इससे पूर्व सांसद निनामा ने खिलाड़ियों के मार्चपास्ट की सलामी ली और विधिवत खेल प्रतियोगिता शुभारंभ करने की घोषणा की। समारोह में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल निनामा ने विभागीय गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। प्रारंभ में संस्था प्रधान संगीता वैष्णव ने जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।