- Hindi News
- रचनाकारों ने साहित्य को बताया समाज की दशा और दिशा बदलने की ताकत
रचनाकारों ने साहित्य को बताया समाज की दशा और दिशा बदलने की ताकत
बांसवाड़ा| नईआबादी स्थित सरस्वती सदन में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें रचनाकारों ने विविध विषयों पर काव्य रचनाएं प्रस्तुत की। इस अवसर पर अध्यक्ष पद से संबोधित करते हुए साहित्यकार भारती भावसार ने कहा कि साहित्य समाज को जोड़ने का काम करता है। समाज की दशा और दिशा बदलने की ताकत साहित्य में है। मुख्य अतिथि शारदा पटेल ने कहा कि शक्ति पर्व पर सभी नारी सशक्तिकरण का संकल्प लें और इसके लिए विशेष कार्य करें। विधुजा सृजन संस्थान की अध्यक्ष कृष्णा भावसार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान की साहित्यिक गतिविधियां अनवरत जारी है। इस अवसर पर गीतकार पंकज देवड़ा, सिकंदर मामू, रऊफ अली, उत्सव जैन, डॉ. दीपक द्विवेदी, नरेंद्र नंदन त्रिवेदी, अशोक मदहोश ने काव्य रचनाएं पेश की।