पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के वनवास जाने का दृश्य देखकर भावुक हुए श्रद्धालु

श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के वनवास जाने का दृश्य देखकर भावुक हुए श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रके दौरान शहर के कुशलबाग मैदान में चल रही रामलीला में सोमवार को राम, लक्ष्मण और सीता का वनवास, दशरथ मरण, श्रीराम-केवट संवाद और राम भरत मिलाप दश्य का मंचन किया गया।

इस दौरान मंच पर किए जा रहे नाट्य मंचन को देखकर और सुनकर रामलीला में बैठे दर्शक भाव विभाेर हो गए। कई दर्शक तो दशरथ मरण नाटक का मंचन देख राते हुए नजर आए। 25 सितंबर से शुरू हुई रामलीला का समापन 3 अक्टूबर को श्रीराम राज्याभिषेक और नाटक श्रीकृष्णा के साथ होगा। मंगलवार को सुर्पणखा प्रसंग, सीता हरण, शबरी की नवचा भक्ति, बुधवार को राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध और लंका दहन, गुरुवार को विभीषण शरणागत, श्रीरामेश्वर स्थापना अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ रावण और अंतिम दिन शुक्रवार को श्रीराम राज्याभिषेक और नाटक श्रीकृष्णा का मंचन होगा। कुशलबाग मैदान में रामलीला का आयोजन श्रीराम कृष्ण् लीला समिति के सानिध्य में किया जा रहा है। कुशलबाग मैदान में मेला और रामलीला देखने जिलेभर से लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

रामलीला में राम-केवट संवाद और भरात मिलाप नाटक का मंचन