पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य अतिथि विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया ने कहा कि पिछली सरकार

मुख्य अतिथि विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया ने कहा कि पिछली सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्य अतिथि विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया ने कहा कि पिछली सरकार ने टीएसपी क्षेत्र के लिए आरक्षण दिया। जिसका फायदा इस बार घोषित हुए सैकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती के परिणामों में दिख रहा है। बाबूजी की कलम से केंद्र सरकार ने वागड़ को माही डैम की सौगात दी, लेकिन बाबूजी की कलम मैनपावर को नहीं ला सकी। अब तीन पावर प्लांट और रेलवे आने वाली है, इसलिए इस क्षेत्र के लोगों को तकनीकी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। जिससे इन स्थानों पर उचित जगह बना सके। बांसवाड़ा जिला अथाह संपदा से भरा है। जिसमें आने वाले समय में और भी कई अवसर मिलेंगे। जिस मंगलयान पर पूरा देश गौरव महसूस कर रहा है, उस मंगलयान को ऊपर तक भेजने में हमारे वागड़ का गौरव भी शामिल था। उन्होंने गोविंद गुरु महापुरुष के नाम के कॉलेज में हर विद्यार्थी को उनके बारे के बारे में जानने की जरूरत बताई।

तकनीकी शिक्षा में आगे आएं छात्र: मालवीया