- Hindi News
- अगरपुरा में देर रात को वाहनों में तोड़फोड़
अगरपुरा में देर रात को वाहनों में तोड़फोड़
शहरके अगरपुरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को बदमाशों ने घर के बाहर खड़े वाहनों के कांच तोड़ दिए। वाहन मालिक विनोद पुत्र बाबूलाल शर्मा ने कोतवाली में सीआई गोपीचंद मीणा को घटना से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अगरपुरा क्षेत्र के कुछ लोगों ने भी क्षेत्र में होमगार्ड नियुक्त करने की मांग की। लोगों ने बताया कि अगरपुरा में आए दिन शरारती तत्व शराब के नशे में देर रात तक घूमते है अौर वारदातों को अंजाम देते हैं। इससे क्षेत्र के लोग असुरक्षित महसूस करते हैं।