बांसवाड़ा. रविवार को जिलेभर में दिन ठिठुरन भरा रहा। शीतलहर से कंपकंपी रही। राज्य के कुछ हिस्सों में शनिवार को हुई बारिश का असर जिले में दिखाई दिया। देर शाम को ठंड का असर और बढ़ गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान शनिवार को 11 डिग्री की तुलना में एक डिग्री अधिक रहा।
लेकिन ठंडी हवाओं के कारण कंपकंपी बनी रही। सुबह के समय में धुंध के आगोश में सूर्यदेव नजर नहीं आए। शहर में कई जगहों पर लोग अलाव करते हुए दिखाई दिए। शाम को 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। वहीं दिन में 15 किमी प्रति घंटे हवा की रफ्तार थी। वहीं अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में गिरावट सकती है। फोटो: शहरमें सुबह को धुंध रही। शहरविलास से लिया गया विहंगम दृश्य।