पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षत्रिय महासभा की खेलकूद स्पर्धा बांसवाड़ा में

क्षत्रिय महासभा की खेलकूद स्पर्धा बांसवाड़ा में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। वागड़क्षत्रिय महासभा की खेलकूद प्रतियोगिता इस बार जिला मुख्यालय पर ही होगी। उक्त निर्णय क्षत्रिय महासभा पदाधिकारियों की रविवार को राजपूत छात्रावास भवन में आयोजित विशेष बैठक में लिया गया। अध्यक्षता करते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 25 से 26 दिसंबर तक बांसवाड़ा शहर के समीप उदयपुर रोड पर डांगपाड़ा में किया जाएगा। शुभारंभ बांसवाड़ा महारावल जगमाल सिंह द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने सभी को दायित्व सौंपे गए हैं। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह माैजूद थे।