पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माहीडैम में नई बिजली लाइन के लिए 80 लाख का प्रस्ताव

माहीडैम में नई बिजली लाइन के लिए 80 लाख का प्रस्ताव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| बिजलीनिगम ने माहीडैम तक की सप्लाई लाइन को नए सिरे से लगाने को लेकर 80 लाख रुपए का प्रस्ताव अतिरिक्त मुख्य इंजीनियर उदयपुर को भेजा है। साथ ही एक दिन पूर्व एडिशनल इंजीनियर द्वारा बांसवाड़ा में ली गई बैठक में भी इन प्रस्तावों को लेकर स्थानीय इंजीनियरों से चर्चा की गई थी।

माहीडैम की लाइन को करीब 25 साल से ज्यादा समय हो गया है। अब पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इसकी वजह से बारिश के दिनों में बार-बार परेशानी आती है। दूसरी ओर इस लाइन में बदलाव होना माहीडैम की सुरक्षा से भी जुड़ा है। ऐसे में विभाग भी चाहता था कि माहीडैम तक की सप्लाई लाइन को बदल दिया जाए। हालांकि इसके पहले इस प्रकरण से सबसे पहले बिजली निगम के अफसरों के ध्यान में दैनिक भास्कर द्वारा लाया गया। भास्कर ने माहीडैम की सप्लाई लाइन को लेकर रही परेशानी के संबंध में खबर प्रकाशित कर यह बताने का प्रयास किया कि लाइनें नहीं बदली गई तो संभव है कि यह परेशानी कभी भी खत्म नहीं होगी।

आगेक्या : प्रस्तावअभी तक अतिरिक्त मुख्य इंजीनियर के कार्यालय के पास गए है और अंत में बिजली निगम के एमडी की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद ही इन प्रस्तावों को हरि झंडी मिलेगी। इस संबंध में एक्सईएन आईएल मीणा ने बताया कि अभी प्रस्ताव भेज दिए है। प्रयास यही है कि अंत तक इसकी स्वीकृति मिल जाए और लाइनों में बदलाव का काम प्रारंभ हो जाए।