- Hindi News
- पति पर लगाए दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप
पति पर लगाए दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप
बांसवाड़ा| शहरकी एक महिला ने पति के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में मंदारेश्वर निवासी हबीबा ने बताया कि उसका पति जाहिद पुत्र निशार खान शादी के बाद से आए दिन दहेज की मांग करके उसके साथ मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहता है। साथ ही उसके पीहर का सारा सामान हड़प करके उसे घर से निकाल दिया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।