पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने चारों वाहन मालिकों को जारी किए नोटिस

पुलिस ने चारों वाहन मालिकों को जारी किए नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| कलिंजराथाना क्षेत्र के राखो गांव में शनिवार सुबह मवेशियों से भरे चार पिकअप वाहन जब्त किए गए थे। जिसके बाद रविवार को थाना पुलिस ने चारों पिकअप के मालिकों को बुलाकर नोटिस जारी किए। जिसमें पुलिस ने वाहनों के ड्राइवरों के नाम, पते पूछे। सीआई मनोज सामरिया ने बताया कि अगर वाहन मालिक ड्राइवरों के बारे में जानकारी नहीं देते हैं तो मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर प्रांत गोसेवा प्रमुख भुवन मुकुंद पंड्या ने बताया कि इन क्षेत्रों में हो रही गौ वंश और मवेशियों की तस्करी को लेकर गौ सेवा संघ की ओर से भी प्रयास किए जाएंगे। इसकी जानकारी मिलते ही ऐसी घटनाओं से पुलिस को अवगत कराते हुए तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।