- Hindi News
- सल्लोपाट क्षेत्र में नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म
सल्लोपाट क्षेत्र में नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म
सल्लोपाटथाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई ने सल्लोपाट थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
पीड़िता अपने घर से मामा के यहां जा रही थी। इस दौरान झेर बड़ी निवासी जयंतिलाल गरासिया मिला और पीड़िता को बाइक पर बिठाकर ले गया। कुछ दूरी पर जाने के बाद विकेश गरासिया मिला वो भी बाइक पर बैठ गया। आगे जाने के बाद जोगीवाड़ा रोड पर बाइक मोड दी जहां सुनसान जगह पर विकेश ने नाबालिग के साथ ज्यादती की। जिसके बाद दोनों उसे बांसवाड़ा ले गए। जहां जयंतिलाल, विकेश, विनोद और सुभाष ने मिलकर नाबालिग के साथ सामूहिक ज्यादती की। अारोपी अगले दिन सुबह पीड़िता को उसकी बहन के गांव में छोड़कर चल गए।