शांतिभंग के मामले में 6 गिरफ्तार
बांसवाड़ा| कोतवालीपुलिस ने रविवार को शांतिभंग के मामले में दो पक्षों के कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। राजतालाब चौकी प्रभारी एसआई रोशनलाल ने बताया कि अगरपुरा क्षेत्र में दो पक्ष में विवाद के चलते एक पक्ष से पदमचंद पुत्र पूनमचंद सोगरा, गीता प|ी पदमचंद सोगरा, श्रद्धा पुत्री पदमचंद सोगरा को गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरे पक्ष से गणेश पुत्र भीमचंद, राजू पुत्र अमरिया हरिजन और कमल पुत्र भीमचंद को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी अापसी विवाद के चलते आपस में लड़ाई-झगड़ा करते हुए क्षेत्र में शांति भंग कर रहे थे।