मेगा ट्रेड फेयर में अमन के लिए हवन
कॉलेजमैदान में संचालित मेगा ट्रेड फेयर परवान चढ़ने लगा है। दोपहर से शुरू हुई भीड़ देर शाम तक जारी रहती है। मेले में रविवार को देश में अमन चैन के लिए हवन पूजन किया गया।
पंडित विनीत पंड्या ने बताया कि देश के अमन चैन के लिए मेगा ट्रेड फेयर में हवन पूजन किया गया। यजमान के रूप में कलर लेक काउंटी से उत्तम जैन और जयेश जैन थे। मातेश्वरी ग्रुप से ललित कलाल और गजेंद्र सिंह यादव, नगेंद्र सिंह यादव, प्रवीण पंचाल वहीं बालाजी डवलपर्स से हेमंत जोशी और श्री नगर से महीपाल मेहता मौजूद थे। अतिथियों ने रविवार को गजानन की पूजा अर्चना भी की।
अवकाश का दिन होने के कारण रविवार को सुबह से ही भीड़ लगी रही। शाम को तो मेले में पैर रखने के लिए भी जगह नहीं थी। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने खरीदारी के साथ खाने पीने के लुत्फ उठाया। वहीं बच्चों ने झूले झूलकर मनोरंजन किया।
मेगा ट्रेड फेयर में खरीदारी के लिए उमड़े शहरवासी।
तीसरे दिन रविवार के मेगा ट्रेड फेयर का उदघाटन करते अतिथि।