टीएसपी क्षेत्र का दायरा बढ़ाने पर विरोध
मारपीट के मामले दर्ज
बांसवाड़ा। दानपुरथाने में रविवार को मारपीट का एक मामला दर्ज कराया गया। जिसमें प्रार्थी केलिया पाड़ा, फेफर निवासी बापू पुत्र कचरु ने भीमा पुत्र नाथू चरपोटा और अन्य दो लोगों के खिलाफ रास्ते जाते रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया। दूसरी और भीमा ने भी बापू पुत्र कचरु के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया। अरथूना थाने में आंजना निवासी आशा प|ी मनजी मकवाना ने बदा पुत्र कचरा मकवाना सहित अन्य 6 लोगों के खिलाफ रास्ते जाते रोककर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया।