स्कूलों में हिंदी दिवस मनाने के निर्देश
बांसवाड़ा. हिंदीदिवस का समारोह स्कूलों में मनाया जाएगा। रविवार होने पर अब तक इस पर संशय बना हुआ था, लेकिन निदेशक ने इसके लिए आदेश दिए है। इससे पहले शिक्षकों में इस बात का भ्रम था कि रविवार को दिवस होने की वजह से एक दिन आगे या पीछे स्कूलों में इसका आयोजन किया जा सकता है, लेकिन निदेशालय से मिले आदेशों के बाद अब हिंदी दिवस के आयोजन के लिए स्कूलें खोलनी पड़ेगी।