शहर में शिक्षकों की महारैली आज
बांसवाड़ा. संयुक्तशिक्षक संघर्ष समिति के सानिध्य में कैबिनेट मंत्री गुलाबचंद कटारिया और कालीचरण सराफ, एसीएस श्याम एस अग्रवाल के खिलाफ महारैली रविवार को निकलेगी। संघर्ष समिति के पदाधिकारी अनिल व्यास ने बताया कि हिंदी दिवस के दिन इस महारैली की शुरूआत कलेक्ट्रेट चौराहा से होगी और शहर में पुराना बस स्टेंड, चंद्रपोल गेट, पीपली चौक, महालक्ष्मी चौक, नई आबादी आदि मार्गों से होते हुए कलेक्ट्री पहुंचेगा। दूसरी ओर प्रबोधक संघ के मनोज जोशी ने भी बैठक आयोजित कर समर्थन दिया है। अिखल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह सांयावत ने भी सभी कर्मचारियों से रैली में आने की अपील की है।