अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बांसवाड़ा. आबापुराथाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में अधेड़ के पुत्र रमेश कटारा ने बताया कि शनिवार को शाम करीब 5 बजे उसके 60वर्षीय पिता हकरिया कटारा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं, दूसरी ओर भूंगड़ा थाना क्षेत्र के भंवरवोड़ गांव में महिला केशर प|ी शंभु बामनिया ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।