- Hindi News
- कोचिंग सेंटर संचालिका ने छात्र नेता के खिलाफ दर्ज कराया केस
कोचिंग सेंटर संचालिका ने छात्र नेता के खिलाफ दर्ज कराया केस
बांसवाड़ा. शहरकी एक कोचिंग सेंटर संचालिका ने एक छात्र नेता पर उन्हे धमकाने का केस कोतवाली थाने में दर्ज कराया है। छात्र नेता पर छात्रसंघ चुनाव में रुपए नहीं देने को लेकर धमकाने का आरोप है।
शहर के इम्पल्स एकेडमी की निदेशिका मोनाली शर्मा ने शनिवार को इस संबंध में कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला 11 अगस्त का है। इसमें शर्मा ने बताया है कि 11 अगस्त को शाम करीब 6.12 बजे उनके पास फोन आया। जिसमें फोन करने वाले शख्स ने अपना नाम हेमंत राणा बताया। मामले में बताया कि फोनकर्ता ने उन्हे नुकसान पहुंचाने को लेकर धमकाया। मामले में शर्मा ने छात्र नेता पर आरोप लगाया है कि उसने छात्रसंघ चुनाव को लेकर उनसे सहयोग के रूप में रुपए देने की मांग की थी। आरोप है कि रुपए नहीं देने के कारण छात्रनेता अब उन्हे नुकसान पहुंचाने को लेकर धमका रहा है। बताया गया कि फोनकर्ता से उनकी करीब सवा मिनट बातचीत चली, जिसमें शर्मा कुछ कहती उससे पहले फोन काट दिया गया। इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 384 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।