पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरवनी के पास ओवरक्राउड टेम्पो पलटा, चालक फरार

सरवनी के पास ओवरक्राउड टेम्पो पलटा, चालक फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत सरवनी के पास शनिवार सुबह 11 बजे एक ओवरलोड टेंपो पलट गया। टेम्पो में सवार 20 सवारियों को चोटें आई। जिसमें से 8 गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से एमजी अस्पताल लाया गया। 3 घायलों को छोटी सरवन के अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार टेम्पो सुरजपुरा से दानपुर की ओर जा रहा था। खराब सड़क और क्षमता से अधिक सवारियों के कारण टेम्पो पलट गया। दुर्घटना के बाद टेम्पो चालक प्रकाश मौके से फरार हो गया।