पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर स्कूल में शिक्षकों काे किया सम्मानित

नगर स्कूल में शिक्षकों काे किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. राजकीयउच्च माध्यमिक स्कूल नगर में शनिवार को एचडीएफसी बैंक की आेर से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उपनिदेशक भरत मेहता भी पहुंचे। मुख्य अतिथि उपनिदेशक मेहता, एडीईओ मोहनलाल निनामा, नूतन स्कूल के प्रधानाचार्य मावजी खांट, बैंक के ब्रांच मैनेजर शेखर जैन के सानिध्य में किया गया। इस मौके पर मेहता ने कहा कि बैंक की ओर से इस प्रयास से शिक्षकों को प्रोत्साहन मिलेगा। संभाग के मुखिया होने के नाते बैंक मैनेजमेंट का आभार भी जताया। संस्थाप्रधान सुशील कुमार जैन ने बताया कि सम्मानित होने वाले शिक्षकों को प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में गजेंद्र आचार्य, अरविंद शर्मा, मयंकराज पंड्या, गुलफराज खान और शिवसिंह थे। इस दौरान बैंक मैनेजमेंट की ओर से सभी शिक्षकों को कलम भेंट कर स्वागत किया। संचालन रितेश जैन ने किया।

नगर स्कूल में सम्मान कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान करते उपनिदेशक।