पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिताओं में दिखा हिंदी प्रेम

प्रतियोगिताओं में दिखा हिंदी प्रेम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। हिंदी दिवस को लेकर एक दिन पूर्व शनिवार को शहर के स्कूल-कॉलेज सहित संस्थाओं में सांस्कृतिक-साहित्यिक अन्य कार्यक्रमों के साथ ही प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
श्री गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय में हिंदी विभाग साहित्यिक समिति के सानिध्य में हिंदी दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वरिष्ठ गीतकार हरीश आचार्य ने सुर से सुर मिलाकर गाओ वंदेमातरम गीत प्रस्तुत करने के साथ ही राष्ट्र मातृभाषा की समृद्धि पर विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एमएल शर्मा ने की और विशिष्ट अतिथि डीसी द्विवेदी थे। स्वागत डॉ. वंदना बरमेचा ने किया। समारोह में हुई काव्यपाठ प्रतियोगिता में हेमा कलाल प्रथम, आसिफ खान द्वितीय कोमल कलाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हरिदेवजोशी कन्यामहाविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. आशा मेहता ने बताया कि प्राचार्य डॉ. टीआर मेघवाल की अध्यक्षता में नाट्य एंकरिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को हिंदी पखवाड़ा के तहत कई कार्यक्रम होंगे। लियो महाविद्यालय मेंहिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर विविध प्रतियोगिताएं हुई। इसके तहत कवितापाठ, आशुभाषण निबंध प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।

कार्यक्रम में निदेशक मनीष त्रिवेदी, प्राचार्य डॉ. एमआर बारुपाल, उपाचार्य एसके पाठक ने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिताओं में मोहिनी उपाध्याय, दीक्षा, पवन पटेल और शुभम पंड्या विजेता रहे। माहीकला महाविद्यालय छोटीसरवन में प्राचार्य कन्हैयालाल डामोर की अध्यक्षता में कई प्रतियोगिताएं हुई।

महावीरबीएड कॉलेज मेंहिंदी दिवस कार्यक्रम में छात्राध्यापिकाओं ने कविताएं सुनाई विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में हेमेंद्र त्रिवेदी, जितेंद्र पंड्या, ममता जोशी उपस्थित थे।
हिंदी दिवस को लेकर एक दिन पूर्व शनिवार को शहर के स्कूल-कॉलेज सहित संस्थाओं में सांस्कृतिक-साहित्यिक अन्य कार्यक्रमों के साथ ही प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।
श्री गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय में हिंदी विभाग साहित्यिक समिति के सानिध्य में हिंदी दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वरिष्ठ गीतकार हरीश आचार्य ने सुर से सुर मिलाकर गाओ वंदेमातरम गीत प्रस्तुत करने के साथ ही राष्ट्र मातृभाषा की समृद्धि पर विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. एमएल शर्मा ने की और विशिष्ट अतिथि डीसी द्विवेदी थे। स्वागत डॉ. वंदना बरमेचा ने किया। समारोह में हुई काव्यपाठ प्रतियोगिता में हेमा कलाल प्रथम, आसिफ खान द्वितीय कोमल कलाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हरिदेवजोशी कन्यामहाविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. आशा मेहता ने बताया कि प्राचार्य डॉ. टीआर मेघवाल की अध्यक्षता में नाट्य एंकरिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को हिंदी पखवाड़ा के तहत कई कार्यक्रम होंगे।लियो महाविद्यालय मेंहिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर विविध प्रतियोगिताएं हुई। इसके तहत कवितापाठ, आशुभाषण निबंध प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
कार्यक्रम में निदेशक मनीष त्रिवेदी, प्राचार्य डॉ. एमआर बारुपाल, उपाचार्य एसके पाठक ने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिताओं में मोहिनी उपाध्याय, दीक्षा, पवन पटेल और शुभम पंड्या विजेता रहे। माहीकला महाविद्यालय छोटीसरवन में प्राचार्य कन्हैयालाल डामोर की अध्यक्षता में कई प्रतियोगिताएं हुई।

महावीरबीएड कॉलेज मेंहिंदी दिवस कार्यक्रम में छात्राध्यापिकाओं ने कविताएं सुनाई विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में हेमेंद्र त्रिवेदी, जितेंद्र पंड्या, ममता जोशी उपस्थित थे।
हिंदी भाषा का महत्व बताया : न्यू लुक गर्ल्स कॉलेजमें विमला भार्गव के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं हुई। संचालन रीना पटेल राजेश ने किया।भारतीय विद्यामंदिर स्कूल में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हेमेंद्र त्रिवेदी, लतिका भट्ट, पवन दवे, उर्वशी, जयमाला, माया पंड्या उपस्थित थे। राउप्राविसागेता में हिंदीकविता पठन प्रतियोगिता हुई। निर्णायक साधना शाह, कमला कटारा, धर्मेंद्र व्यास थे। रविवार को चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता होगी। बीवीबी में सरोज नगावत की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। विशिष्ट अतिथि वनिता जोशी थी। कार्यक्रम में विद्यर्थियों ने हिंदी दिवस पर विचार रखे। साथ ही निबंध, श्रुतिलेख, कहानी प्रतियोगिता हुई।

विद्यार्थियों ने किया कविता पाठ : राजकीय नूतन उमावि में राज्य शिक्षा सेवा के अधिकारी मावजी खांट की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। जयप्रकाश नागर ने बताया कि काव्यपाठ, पत्रवाचन, प्रश्नोत्तरी के स्पर्धा में विद्यार्थियों ने भाग लिया। टायनीटोट्स मेंरत्ना अय्यर की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। अंकुर स्कूल के प्रवक्ता प्रवीण सिन्हा ने बताया कि स्कूल में जीवन में हिंदी भाषा का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई।

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते अतिथि।