- Hindi News
- मंदारेश्वर में तैयार हो रही है आरएसएस की कार्य योजना
मंदारेश्वर में तैयार हो रही है आरएसएस की कार्य योजना
- शिक्षा
- जनजाति शिक्षा
- संघ की कार्ययोजना
- कार्यकर्ताओं और विस्तार कार्यक्रम
पिछले एक माह से की जा रही थी चिंतन शिविर की तैयारियां
पिछलेएक माह से लेकर अब तक संघ के इस चिंतन शिविर की तैयारियां कार्यकर्ता अपने स्तर पर कर रहे थे। हालांकि इस बात को लेकर कहीं पर भी भनक नहीं थी। दूसरी ओर इस शिविर को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के 9 माह होने को आए है। हालांकि अभी तक राज्य में सरकार के खाते में ऐसा कोई बड़ा काम गिनाने लायक नहीं सामने आया है। सूत्रों के अनुसार इस शिविर में सरकार के काम काज को लेकर भी अघोषित रूप से चर्चा हो सकती है, लेकिन इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
बांसवाड़ा. विद्यानिकेतन माध्यमिक स्कूल मंदारेश्वर का परिसर पूरी तरह से शनिवार को संघमय हो गया है। प्रदेश भर से आए करीब 200 से ज्यादा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय चिंतन शिविर शनिवार से प्रारंभ हुआ। इस शिविर में संघ के मार्गदर्शन में संचालित होने वाले विभिन्न आयाम यानि की प्रकल्पों की कार्य योजना के साथ ही कार्यकर्ताओं को भी कई तरह की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जानी है।
शनिवार सुबह से ही पूरे राज्य से संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं के आने का क्रम जारी रहा। हालांकि दस बजे तक संघ की पहली बैठक प्रारंभ हो गई थी। दूसरी ओर से इस कार्यक्रम में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहा है।
यहां तक की मीडिया को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। ऐसे में समझा जाता है कि राज्य स्तरीय इस चिंतन शिविर में कई एेसे मुद्दे भी होंगे, जो सरकार, नीतियां और आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए चिंतन किया जाएगा।