- Hindi News
- बारिश में हादसों काे न्यौता देते ट्रांसफार्मर
बारिश में हादसों काे न्यौता देते ट्रांसफार्मर
बारिशके मौसम में सड़कों के किनारे लगे ट्रांसफार्मर हादसों का न्यौता दे रहे है। तार खुले हुए हैं तो फ्यूज भी इसी तरह से लगे हुए हैं। यदि गलती से कोई वाहनचालक ट्रांसफार्मर से टकरा गया तो हादसे का शिकार हो सकता है। इन ट्रांसफार्मर के चारों तो कोई सुरक्षा जाली लगी हुई है और ही ऐसा कोई प्रयास किया गया है।
खुले में पड़े तारों और फ्यूज से जहां करंट आने का खतरा रहता है, वहीं बारिश के दिनों में अर्थ के सपोर्ट से जमीन पर भी करंट फैल सकता है। आए दिन कोई कोई मवेशी भी इन ट्रांसफार्मरों की चपेट में आकर जान गंवा बैठते है। सवाल यहीं है कि इस तरह की स्थिति से प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी अवगत है, लेकिन सुरक्षा जाली को लेकर किसी ने भी अब तक पहल नहीं की है। पड़ोसीप्रदेश में चारों होती है सुरक्षा जाली : दूसरीओर पड़ोसी राज्य गुजरात के हर ट्रांसफार्मर के चारों ओर पतले तारों की जाली लगी हुई होती है। ताकि आसानी से कोई भी व्यक्ति या मवेशी ट्रांसफार्मर तक नहीं पहुंच पाता है। यहीं सिस्टम हमारे यहां पर लागू किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए बिजली निगम के अफसर और जनप्रतिनिधियों की ओर से पहल होनी चाहिए। दूसरी ओर यदि सुरक्षा जाली लगाई जाती है तो आमजन की भी सुरक्षा हो जाएगी। अधिकांशट्रांसफार्मर सड़कों के किनारे : शहरमें अधिकांश ट्रांसफार्मर सड़कों के किनारे लगे हुए हैं या फिर रिहायशी इलाकों में घरों के आसपास लगे हैं। सुरक्षा जाली लगाने से विभाग को कई तरह से भी फायदा हो सकता है। एक तो ट्रांसफार्मर की भी सुरक्षा हो जाएगी और किसी भी संभावित खतरे से भी बचाव हो सकता है।
^अभी बिजली निगम द्वारा सभी ट्रांसफार्मर पर पिल्लर बॉक्स लगाने का निर्णय किया है। इसको लेकर टेंडर भी हो गए हैं और शीघ्र ही काम प्रारंभ किया जाएगा। इससे खुले तार आदि की रिस्क कवर हो जाएगी और किसी भी प्रकार का खतरा नहीं रहेगा। साथ ही जहां जरूरत होगी, वहां सुरक्षा जाली लगाई जाएगी। -आरएल जैन, एक्सईएनबिजली निगम
बांसवाड़ा. ट्रांसफर्मर और बिजली की खंभों पर तार भी खुले हुए दिख जाते है। जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।