बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि
बांसवाड़ा. भारतीयजनता युवा मोर्चा नगर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ धन संग्रह अभियान प्रारंभ किया। इस दौरान उन्होंने गांधी मूर्ति सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों से धन संग्रह किया। नगर अध्यक्ष नीरज मेहता ने बताया कि धन संग्रहित कर राशि को प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करवाया जाएगा। इस दौरान धरवेश देवारा,हरीश राणा, मांगीलाल हरिजन,भूपेंद्र सिंह डाबी, जितेंद्र सिंह राव, जयेंद्र सिंह, गौरव सिंह राव आदि मौजूद रहे।