एलबीएस कॉलेज में इतिहास पर सेमिनार
सरेड़ी बड़ी. लालबहादुर शास्त्री कॉलेज गनोड़ा में शनिवार को इतिहास विभाग के सानिध्य में वैदिक साहित्यों की वर्तमान में प्रासंगिकता विषय पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इतिहास विभागाध्यक्ष अरुण जोशी ने बताया कि संगोष्ठी के मुख्य वक्ता गगन उपाध्याय ने वैदिक युगीन साहित्य, संस्कृति को पर्यावरण संरक्षण, वसुधैव कुटुम्बकम की भावना, भाईचारा, शांति के अनुकूल माना। साथ ही युवाओं से आह्वान भी किया कि वैदिक परंपरा के मानवीय पक्षों को अपने जीवन में अपनाकर विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करे। इस अवसर पर प्राचार्य उपेंद्र शर्मा, संस्था सचिव मिलन पाठक, समन्वयक मोहनसिंह चौैहान, व्याख्याता रजनीश सूत्रधार, मोहित पंचाल, रितेश भटनागर मौजूद थे।
सरेड़ी बड़ी. इतिहास विषय पर आयोजित सेमिनार में मौजूद विद्यार्थी।