पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड 26 से 30 के लिए रूबरू कार्यक्रम आज

वार्ड 26 से 30 के लिए रूबरू कार्यक्रम आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| दैनिकभास्कर की ओर से पुराने शहर में घंटाघर के पास वागड़श्री कॉलेज कैंपस में शनिवार को दोपहर 3 बजे रूबरू कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें वार्ड नंबर 26, 27, 28, 29 और 30 के नागरिक, जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी भाग लेंगे। क्षेत्रवासी खुद बनाएं अपना घोषणा-पत्र और हमारा शहर साफ सुथरा बन सके, इसी उद्देश्य को लेकर दैनिक भास्कर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अफसरों को एक मंच पर लाकर आपसे रूबरू करा रहा है, ताकि आपके वार्ड में आपकी बात सुनी जा सके। इस आयोजन में क्षेत्रवासी पहुंचकर अपने विचार साझा कर सकते हैं, ताकि नगर परिषद चुनाव के लिए एक बेहतर घोषणा-पत्र तैयार हो सके और हम सब मिलकर बांसवाड़ा को एक साफ-सुथरा शहर बना सकें।