ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
बांसवाड़ा. कांग्रेसयुवा ब्रिगेड युवा प्रकोष्ठ की ओर से शहर में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म को हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट चौराहे पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष अतीत गरासिया ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाना कानूनन जुर्म है। प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों पर काली फिल्म लगी हुई है। इस दौरान राजन जोशी, सुनील मीणा, पूनम बाथम, चिंटू जैन, कलीम मोहम्मद, मनीष राठी, राकेश पारगी, लोकेश पारगी साथ थे।