पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहर में मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं

नहर में मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. कलिंजराथाना इलाके के कुंडी गांव में एक नहर में शनिवार को महिला का शव मिला, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार कुंडी निवासी सुखराम खराड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार को सुबह वह अपने खेतों की ओर जा रहा था। तब उन्हें लिलवाणी बाई मुख्य नहर में कुंडी पुलिया के नीचे एक महिला की लाश दिखाई दी। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस और ग्रामीणों को दी। जिसके उनकी मदद से शव को बाहर निकाला और फोटोग्राफी कर उसे पहचानने का प्रयास किया गया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव को फिलहाल महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। रविवार को शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम कर दाहसंस्कार किया जाएगा।