गरबा में हो पुख्ता सुरक्षा प्रबंध
बांसवाड़ा. शिवसेनाकी बैठक शनिवार को हुई। बैठक में गरबा मंडलों में होने वाली भीड़-भाड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन से पुख्ता सुरक्षा प्रबंध और सशस्त्र जवान नियुक्त करने की मांग की है। साथ ही गरबा में सभी के लिए पारंपरिक परिधान का कोड लागू किए जाने की व्यवस्था करने की मांग गरबा मंडलों से की गई। यह जानकारी उप प्रमुख निशांत सोनी ने दी।