- Hindi News
- कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के लिए वेतन कटवाएंगे
कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों के लिए वेतन कटवाएंगे
बिजली निगम की पहल
बांसवाड़ा। बिजलीनिगम के कर्मचारियों और इंजीनियरों ने कश्मीर में आई बाढ़ को लेकर नई पहल की है। अब तक किसी भी विभाग ने बाढ़ पीडितों के लिए मदद के लिए अपने वेतन से राशि कटाने की बात नहीं की है, लेकिन निगम की ओर से ऐसा किया जा रहा है।
अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक बी राणावत के आग्रह पर इस माह के वेतन से सभी कर्मचारी राशि करवाएंगे, जो कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी जाएगी। अधिकारी 500 रुपए और जो नीचे के कर्मचारी 100 रुपए वेतन में से कटवाएंगे। इसको लिए राणावत ने सीधे ही एकाउंट विभाग को निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों के वेतन से उनकी ग्रेड के अनुसार 500 और 100 रुपए की राशि काटी जाए। राणावत के अनुसार यह राशि का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष मेंं कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए कर्मचारी अपने वरिष्ठ लेखाधिकारी को विवरण भरकर कटौती फाॅर्म सबमिट करेंगे।
आयकर में मिलेगी छूट
प्रबंधनिदेशक बी राणावत ने बताया कि इस राशि पर आयकर में छूट मिलेगी। इसके लिए वित्त विभाग के अधिनियम 1961 की धारा 80 जी के अंतर्गत छूट योग्य होती है। इसलिए सभी का आह्वान किया गया है कि तय राशि की कटौती कराई जाए और बाढ़ पीड़ितों को मदद करें।