पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूली बच्चों को कल अरथूना का भ्रमण

स्कूली बच्चों को कल अरथूना का भ्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। विश्वपर्यटन दिवस पर स्थानीय पर्यटन विभाग की ओर से स्कूली बच्चों को शनिवार को अरथूना के मंदिरों का भ्रमण कराया जाएगा। जिला पर्यटन अधिकारी अनिल तलवाड़िया ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर निजी-सरकारी स्कूलों के बच्चों को अरथूना के पुरा महत्व के मंदिरों ले जाकर कलाकृतियां, मंदिर, कुंड, प्राचीन भग्नावशेष के बारे में बताया जाएगा। इसमें डीईओ को नोडल अधिकारी बनाया है। हालांकि विभाग ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि बच्चे कौन-कौन स्कूलों और कितने बच्चे जाएंगे, क्योंकि शहर में ही करीब 10 हजार बच्चों की संख्या है। माना जा रहा है कि लगभग 100 से 200 की तादाद हो सकती है।