- Hindi News
- बांसवाड़ा| हरिदेवजोशी गर्ल्स कॉलेज में गुरुवार को महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला आयोजित की गई।
बांसवाड़ा| हरिदेवजोशी गर्ल्स कॉलेज में गुरुवार को महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला आयोजित की गई।
बांसवाड़ा| हरिदेवजोशी गर्ल्स कॉलेज में गुरुवार को महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला आयोजित की गई।
महिला अध्ययन प्रकोष्ठ और भारत विकास परिषद की भागीदारी में हुई इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि कोटा खुला विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रश्मि बोहरा, शिक्षाविद् निर्मला चेलावत, डॉ. आशा मेहता, पुनिता चौरड़िया और प्रतिमा शास्त्री थी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह युग महिलाओं की भूमिका वाला है। राजनीतिक, सामाजिक और नौकरी में कहीं पर भी महिलाएं पीछे नहीं है। डॉ. बोहरा ने कहा कि मंगलयान मिशन की सफलता में महिला वैज्ञानिकों का भी योगदान है। डॉ. आशा मेहता ने कहा कि स्थानीय छात्राएं बेहतर पढ़ाई करते हुए जीवन की ऊंचाइयों को छुएं, ताकि देश में हमारे यहां का नाम रोशन हो सके। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. टीआर मेघवाल ने बालिकाओं-महिलाओं से जुड़े प्रसंग बताए। छात्रासंघ की पदाधिकारी भी मौजूद रही।