- Hindi News
- बाजार में त्योहारी सीजन का पहला दिन मिनी दशहरा के रूप में मनाया
बाजार में त्योहारी सीजन का पहला दिन मिनी दशहरा के रूप में मनाया
करीब15 दिन की सुस्ती के बाद गुरुवार को जब बाजार खुले तो एक साथ ही गुलजार हो गए। हाल यह रहा कि एक ही दिन में करोड़ाें रुपए का कारोबार हुआ। सर्वाधिक कारोबार दुपहिया वाहनों की बिक्री में आया।
देरशाम तक मिली जानकारी के अनुसार करीब 700 दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। वहीं कई चार पहिया वाहन बिके तो कई व्यावसायिक वाहनों की बिक्री हुई। वहीं जमीन और अन्य प्रकार की प्रॉपर्टी में भी जमकर निवेश हुआ है। नवरात्र के पहले ही दिन बाजार में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ दिखाई दी। लोग कपड़े गहनों के साथ ही अन्य सामान खरीदते दिखाई दिए। सर्वाधिक भीड़ दुपहिया वाहनों के शोरूम पर रही। जिले में सर्वाधिक बिक्री होरी मोटर्स के शोरूम तैयब मोटर्स पर हुई। संचालक डॉ. मुन्नवर हुसैन ने बताया कि शहर के शोरूम से 127 आैर ग्रामीण क्षेत्रों में 404 बाइक बेची गई हैं। प्राॅपट्री के लिहाज से भी कारोबार अच्छा रहा। मनोज माथुर ने बताया कि फेस्टिवल सीजन का पहला दिन था, इस लिहाज से लोगों को अच्छा रिस्पोंस मिला है। आने वाले पूरे सीजन में बहुत अच्छा कारोबार रहेगा। वहीं स्वर्ण आभूषण विक्रेताओं की ओर से अच्छा कारोबार बताया जा रहा है। व्यापारियों को उम्मीद है कि सीजन में पहले दिन ही करीब पांच करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
बांसवाड़ा जिलेभर में कारोबार करने वाले लोग बताते हैं कि एकम के दिन व्यापार की शुरुआत भर होती है। इसके बाद धीरे धीरे कारोबार बढ़ने लगता है। दशहरा को बाजार ऊंचाई पर होता है। दीपावली पर भी जमकर कारोबार होता है।
हर दिन बढ़ेगा कारोबार