रोटरी क्लब पदाधिकारियों ने रोपे पौधे
बांसवाड़ा. रोटरीक्लब बांसवाड़ा के पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को बीएमडी प्लांट मोरड़ी में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर बीएमडी मिल के प्रेसीडेंट एसएन गोयल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष धनपाल मेगावत, सचिव निमेष मेहता, इब्राहिम भाई, धीरेंद्र भट्ट, प्रदीप कोठारी, विनय तलवाड़िया, अब्बास जेताजी, सुनील मेहता, राहुल सराफ, नरेश कोठारी, मुकेश जैन ने विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे। आभार सचिव मेहता ने माना।