- Hindi News
- नई पीढ़ी ने पहली बार जाना राजधानी थी अरथूना
नई पीढ़ी ने पहली बार जाना-राजधानी थी अरथूना
बांसवाड़ा. विश्वपर्यटन दिवस पर जिला पर्यटन विभाग की ओर से शहर के स्कूली बच्चों को 60 किमी दूर अरथूना ले जाया गया, जहां बच्चों ने पहली बार जाना कि इतिहास में अरथूना राजधानी रही है। शहर के न्यू लुक, बीवीबी, टायनी टाट्स, नूतन, खांदू कॉलोनी बालिका और बॉयस, नगर और पृथ्वीगंज, नई आबादी बालिका, अरथूना के कन्या और बॉयज स्कूल के करीब 300 बच्चे इस भ्रमण में शामिल हुए। जिन्हें पुरातत्व विभाग के सूर्यसिंह ने इतिहास के बारे में बताया। बच्चों को बताया गया कि यह चंदेल और परमार वंश के राजाओं की राजधानी रहा है और प्राचीन भग्नावशेष मंदिरों के मौजूद है। खुदाई के दौरान जो चीजें निकली है, वह भी बच्चों को बताया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में एसपी अनिल कुमार टांक, डीईओ पुष्पेंद्र पंड्या, प्रकाश पंड्या, शफब अंजुम ने बच्चों को संबोधित किया। वक्ताओं ने बच्चों का आह्वान किया कि वे इतिहास से प्रेरणा लेते हुए स्वच्छता का भी ध्यान रखें। इन मंदिरों में हमारा प्राचीन वागड़ का गौरवशाली इतिहास है। इस मौके पर आत्मरक्षा के गुर सीखी हुई बालिकाएं, पुलिस कैडेट आदि मौजूद थे।
जिला पर्यटन विभाग के अधिकारी अनिल तलवाड़िया का कहना है कि हम बड़े बच्चों को ही लेकर गए थे, क्योंकि यहां से दूरी अधिक होने की वजह से ऐसा किया गया। अरथूना यहां से करीब 55-60 किमी की दूरी पर है और पुरातत्व महत्व के प्राचीन मंदिर है। नूतन स्कूल के प्राचार्य मावजी खांट ने बताया कि हमारे यहां से 15 से 20 बच्चे गए हुए थे। मौके पर मौजूूद लोगों के अनुसार 150 बच्चे यहां पर भ्रमण के दौरान देखे गए। शिक्षक नेता गमीरचंद पाटीदार के अनुसार हमें बताया होता तो हमारे बच्चे भी अरथूना को देख लेते। शिक्षक नेता अनिल व्यास के मुताबिक बड़े बच्चे तो कभी भी जा सकते है, लेकिन गरीब और आठवीं तक के बच्चों को बताया होता तो शायद दिवस मनाना सफल होता। दूसरी ओर, विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर अंकुर स्कूल रतलाम रोड के बच्चों ने डायलाब का भ्रमण किया। प्रवक्ता प्रवीण सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने प्राकृतिक वातावरण का आनंद लिया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. रक्षा सराफ, नीलमदास और जागृति जोशी ने बच्चों को पर्यटन के बारे में बताया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि और छात्राएं।
जिला पर्यटन दिवस पर अरथूना में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।
प