- Hindi News
- सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर सात दिन में मांगी रिपोर्ट
सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर सात दिन में मांगी रिपोर्ट
परिवादके आधार पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण की रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए सात दिन का समय दिया है। बांसवाड़ा में आने वाले दिनों में फोरलेन सड़कों का निर्माण होना है। लेकिन इस पर लगातार हो रहे अतिक्रमण को लेकर चिंता जताई जा रही है।
इसीकाे लेकर नगर परिषद आयुक्त, पीडब्ल्यूडी के एसई और पंचायत समिति बांसवाड़ा के विकास अधिकारी को कलेक्टर केबी गुप्ता ने पत्र लिखा है। इसके तहत सड़क सीमा रेखा और भवन सीमा रेखा के नियमों की पालना करवाने के निर्देश दिए है। आदेश में आरटीआई एक्टिविस्ट गोपीराम अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किए गए परिवाद का हवाला दिया है। जिसमें अग्रवाल ने इस मामले में भारतीय सड़क कांग्रेस के कोड का उल्लंघन बताया है।
वहीं दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी नेशनल हाईवे कोटा के अधीक्षण अभियंता ने विभाग के एक्सईएन को भेजे पत्र में निंबाहेड़ा-दाहोद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 113 पर नगर परिषद, पंचायत समिति बांसवाड़ा के अधिकारियों से मिलीभगत कर नियमों का उल्लंघन करने की जांच कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाने को कहा है। पीडब्ल्यूडी के एसई केसी मीणा ने संबंधित अधिशासी अभियंताओं को सीधे परिवादी को सूचना उपलब्ध करवाने के दिशा निर्देश दिए हैं।
इनसड़कों पर है अतिक्रमण की शिकायत
>निंबाहेड़ा-बांसवाड़ा-दाहोद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 113
> बांसवाड़ा-डूंगरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 927
> उदयपुर राजमार्ग संख्या 32
>दानपुर-रतलाम राष्ट्रीय राजमार्ग 927