- Hindi News
- मंत्री और एसीएस के बयान पर बिफरे शिक्षक, रैली निकाली
मंत्री और एसीएस के बयान पर बिफरे शिक्षक, रैली निकाली
कैबिनेटमंत्री गुलाबचंद कटारिया, शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ और एसीएस श्याम एस अग्रवाल के खिलाफ शिक्षकों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिंदी दिवस के दिन ही बांसवाड़ा में सैकड़ों शिक्षकों ने तीनों के खिलाफ रैली निकाली तो कलेक्ट्रेट चौराहे पर पुतला दहन कर विरोध जताया।
सात शिक्षक संगठनों की संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले शिक्षकों ने गुलाबचंद कटारिया की संस्कारों की भाषा पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाए और सवाल दागे कि स्वयं में कितने संस्कार है, जो शिक्षक समाज का शब्दों से अपमान कर रहे है।
शिक्षक पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजनेताओं ने जहां अपने उच्च संस्कारों का परिचय शिक्षक दिवस पर दिया है, साथ ही एसीएस भी जुड़ गए। इसके पहले कलेक्ट्रेट चौराहे पर कई शिक्षक नेताओं ने संबोधित किया। बाद में शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली और आखिर में कलेक्ट्रेट चौराहे पर दोनों मंत्री और एसीएस का पुतला दहन कर नारेबाजी से आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान जिलेभर के शिक्षक मौजूद थे।
छुिट्टयों के दिन बुलाने का भी विरोध
कलेक्टरको इस संबंध में ज्ञापन दिया। वहीं लगातार शिक्षकों की छुट्टियों को लेकर प्रशासनिक आदेशों पर सवाल खड़े किए। शिक्षक संघ सियाराम के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल व्यास और कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह सांयावत ने बताया कि आए दिन दिवस आदि मनाने को लेकर जो आदेश रहे है, उन दिनों राजकीय अवकाश होते है, लेकिन शिक्षक ही बलि का बकरा बनता है।
इन नेताओं ने किया संबोधित
धरनाप्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करने वाले प्रमुख शिक्षक नेताओं में ललित आर पाटीदार, मनोज जोशी, अनिल व्यास, विक्रमसिंह सांयावत, वजेंग पाटीदार, गौरीशंकर सूत्रधार, हितेश स्वर्णकार, हीरालाल दामा, प्रशांत आचार्य, सचिन जोशी, रकम चंद, देवेंद्र, राम सिंह परमार, महेंद्र आहुजा आदि ने संबोधित किया। संचालन अशोक शर्मा ने किया।
रैली के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक हुई। जिसमें एसीएस का विरोध कर पुतला दहन किया गया।