परिषद आज फूंकेगी चेयरमैन का पुतला
बांसवाड़ा| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सोमवार को कलेक्ट्री चौराहा पर आरपीएससी चेयरमैन हबीब खां गौरण का पुतला फूंका जाएगा। परिषद के प्रदेश प्रतिनिधि राकेश पारगी ने बताया कि इससे पूर्व श्री गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय से कलेक्ट्री चौराहा तक रैली निकाली जाएगी और प्रदर्शन किया जाएगा।