पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करंट लगने से 9 साल की बच्ची झुलसी

करंट लगने से 9 साल की बच्ची झुलसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| करंटसे झुलसी 9 साल की बच्ची रविवार काे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती हुई। बच्ची दर्द के मारे इतनी कराह रही थी की पास में मौजूद हर कोई उसके दर्द को देख नहीं पा रहा था।

जानकारी के अनुसार अमरदीप कॉलोनी निवासी रितिका पुत्री रमेश पाटीदार शहर से 15 किमी दूर शाहपुर में अपने किसी रिश्तेदार के वहां पर थी। जहां रितिका अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। रितिका खेलते खेलते ऊपर चली गई। छत के पास से गुजर रहे बिजली के तार के छू जाने से रितिका को भारी झटका लगा। करंट लगने से उसके पैर, कंधे का पीछे का हिस्सा, गले और हाथ के कुछ हिस्से झुलस गए है। इस दौरान रितिका के चीखने की आवाज सुनकर सभी ऊपर पहुंचे तो देखा की रितिका नीचे गिरी हुई कराह रही थी।

परिजन रितिका को इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लाए। जहां उसका बर्न वार्ड में इलाज किया जा रहा है। प्राथमिक इलाज तौर पर रितिका को मरहम पट्टी लगाकर उसके दर्द को कम करने का प्रयास किया गया। जिससे उसे थोड़ी राहत मिली। डॉक्टर ने बताया कि इलेक्ट्रिक करंट लगने से घाव बहुत गहरे है।

एमजीएच में इलाज जारी

बांसवाड़ा. महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करंट से झुलसी बच्चीं।