पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रातीतलाई में जुआ खेलते 7 गिरफ्तार

रातीतलाई में जुआ खेलते 7 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके रातीतलाई कॉलोनी में कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेलते 7 जनों को पकड़ कर हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से 17620 रुपए और 156 ताश के पत्ते बरामद किए है।

सब इंस्पेक्टर रोशनलाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस और कंट्रोल रूम से एमबीसी के जाब्ते ने रातीतलाई कॉलोनी में स्थित राकेश सिंधी के मकान में दबिश दी। जहां मौके पर 7 जने जुआ खेलते हुए पाए गए। जिन्हें पकड़कर हिरासत में ले लिया गया है। सातों को कोतवाली थाना लाया गया, जहां आवश्यक कार्रवाई को पूरा किया गया। सातों के खिलाफ गेंबलिंग वर्डिक्ट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली थाना पुलिस ने एसआई रोशनलाल के नेतृत्व में दबिश देकर खांदु कॉलोनी निवासी नितेष पुत्र सोहनलाल जैन, रातीतलाई निवासी राकेश पुत्र परमानंद परमार, हाउसिंग बोर्ड निवासी हिम्मतसिंह पुत्र देवीसिंह, चंद्रशेखर नगर भीलवाड़ा हाल बाहुबली कॉलोनी निवासी अजय पुत्र चांदमल जैन, बाहुबली कॉलोनी निवासी मनीष पुत्र महेशचंद्र माहेश्वरी, खांदु कॉलोनी निवासी अमित पुत्र चंद्रप्रकाश जैन, खांदू कॉलोनी निवासी हर्षित पुत्र कमल जैन को हिरासत में लिया।

इन पर हुई कार्रवाई

बांसवाड़ा. कोतवाली थाने में बैठे जुआ खेलते हुए पकड़े गए 7 आरोपी।