पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयंसेवकों ने कदमों से नापा आधा शहर

स्वयंसेवकों ने कदमों से नापा आधा शहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मातृभूमिगान से गूंजता रहे गगन, स्नेह नीर से खिलता रहे चमन...गीत की सुमधुर घोष की ध्वनि के साथ 23 घोष वादकों के वाद्य यंत्रों के ध्वनि के साथ 157 स्वयंसेवकों के कदमों ने रविवार को आधे शहर में पथ संचलन निकाला।

राष्ट्रीय दो दिवसीय विचार मंथन शिविर के समापन के अवसर पर रविवार को सुबह 11 बजे कुशलबाग मैदान से लेकर एक घंटे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पथ संचलन निकालने के बाद कुशलबाग मैदान में करीब 12 बजे समापन हुअा। इस के पहले मंदारेश्वर विद्या निकेतन में सभी स्वयंसेवक एकत्रित हुए।

पथ संचलन का मार्गदर्शन प्रांत प्रचारक गजेंद्र जी, विभाग प्रचार विजयानंद जी आदि के साथ ही वरिष्ठ संघ के पदाधिकारियों ने किया। इस दौरान रविवार को सैकड़ों की संख्या में स्वयं सेवकों ने पथ संचलन में हिस्सा लिया।

जगह-जगहबरसाए फूल

पंथसंचलन का जगह जगह स्वागत किया। प्रारंभ होते ही जवाहर पुल के पास भारतीय मजदूर संघ ने स्वागत किया, तो कलेक्ट्रेट चौराहे पर विद्या निकेतन रातीतलाई से जुड़े अभिभावक और स्टाफ ने फूल बरसाए।

इसी तरह से मोहन कॉलोनी चौराहे पर दुर्गा वाहिनी की बहनों ने स्वागत में रंगोली सजाई थी, तो इसी तरह से नई आबादी में भी विद्या निकेतन के भैया बहिनों ने स्वागत किया। भाजपा कार्यालय के पास जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शहर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवकों के द्वारा किए गए पथ संचलन के दौरान कई शहरवासी पहुंचे।

सिंधी पंचायत ने किया पथ संचलन का स्वागत

बांसवाड़ा.श्री सिंधी पंचायत बांसवाड़ा की ओर से आरएसएस के पथ संचलन का पोस्टऑफिस चौराहे पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान पंचायत के अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा, सचिव अनिल मेठानी, घनश्याम आरनानी, घनश्याम प्रियानी, भारत छाबड़ा, भारतीय सिंधू सभा के संभाग प्रभारी हरीश लखानी, जिलाध्यक्ष घनश्याम वाधवानी, प्रदीप संतवानी, दिनेश, विनोद कटारा, दीपक कटारा, गिरीश कटारा, देवेंद्र कटारा पीयूष कटारा मौजूद थे।

हमारा विश्वास ही हमारे कार्य को बल देता है - गजेंद्र सिंह

यहबात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक गजेंद्र ने मंदारेश्वर मे बांसवाड़ा विभाग के दो दिवसीय कार्यकर्ता दक्षता विकास शिविर मे रविवार कोे समापन अवसर पर कार्यकर्ता को मार्गदर्शन देते हुए कही। उन्होंने कहा कि जो हमने संकल्प लिया है उसकी