शिक्षा नगरी
वागड़श्री ने मनाया बैंग-बैंग 2014
बांसवाड़ा। वागड़श्रीमहाविद्यालय में ‘फ्रेशर पार्टी बैंग-बैंग 2014‘ महाविद्यालय के सीनियर विद्यार्थियों द्वारा आयोजित की गई। जिसमें प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा एकल नृत्य, एकल गीत, समूह नृत्य, समूह गीत, नाटक, आदि प्रस्तुत किए गए। मिस्टर फ्रेशर प्रवीण और मिस फ्रेशर पूजा म्यावत को चुना गया। निर्णायक की भूमिका में श्रीमती कल्पेश उपाध्याय सुश्री अनिशा जैन थी। कार्यक्रम का आगाज संस्थान संयोजक जयदीप सिंह राठौड़ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आभार निपेंद्र सिंह सिसोदिया ने प्रकट किया। संचालन हेमेंद्र ने किया।