पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवासीय कॉलोनियों को बना दिया ट्रांसपोर्ट नगर

आवासीय कॉलोनियों को बना दिया ट्रांसपोर्ट नगर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नदियोंसे बजरी भर कर लाने वाले बड़े ट्रक, ट्रोलों और डंपर के संचालकों ने शहर की आवासीय कॉलोनियों को ट्रांसपोर्ट नगर बना रखा है। शहर के महाराणा प्रताप सर्किल से लेकर बांसवाड़ा विधायक धनसिंह रावत के अावास तक जाने वाली सड़क पर अवैध रूप से इन बड़े वाहनों का जमावड़ा होने से क्षेत्रवासियों की सुरक्षा खतरे में हैं।

साथ ही भारी वाहनों के संचालन से सड़क कई स्थानों से टूट चुकी है। रोजाना अनजान लोगों के जमावड़े से आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है, जिन पर पुलिस प्रभावी अंकुश नहीं लगा पाई है। रोजाना सुबह स्कूल जाने वाले और दोपहर बाद स्कूल से घर आने वाले बच्चों का मुख्य सड़क से पैदल अपने घर जाना मुश्किल होता है। वहीं, भारी वाहनों के आने-जाने से सड़क के दोनों डाली गई पेयजल सप्लाई की पांच इंची पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे सड़क पर पिछले कई दिनों से पानी व्यर्थ बह रहा है। इस संबंध में हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी के स्टाफ द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं करने से आवासीय कॉलोनी में न्यूसेंस जैसी स्थितियां उत्पन्न हो गई है। वहीं, जिले के बाहर से आने वाले ट्रक भी ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े नहीं करवाने से वे अावासीय कॉलोनी में बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करके लोगों के लिए परेशानी बढ़ा रहे हैं। कॉलेज रोड से वाड़िया कॉलोनी, बीवीबी स्कूल, रातीतलाई के आवासीय क्षेत्रों से दिन-रात धड़ल्ले से यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए भारी वाहन निकलने से शहरवासियों की सुरक्षा भी संकट में पड़ गई है।

बांसवाड़ा. महाराणा प्रताप सर्कल से शिव कॉलोनी मार्ग की सड़क पर भारी वाहनों का जमावड़ा होने से क्षेत्र के लोग खासे त्रस्त हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है।